“युवा हैं बदलाव की ताकत’’ आइए मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं!

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिनांक 16 अगस्त 2025 को जयशंकर मेमोरियल सेंटर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जेएमसी की पूरी टीम के साथ लगभग 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। विद्यार्थियों ने हाथों में रंग-बिरंगे प्लेकार्ड लेकर और नारों के साथ –

युवा दिवस हमारा, स्वच्छता अभियान का गूंजे नारा

आवाज़ उठाओ, गंदगी हटाओ

स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है

एक नियम ऐसा अपनाएं, कूड़ा-करकट न फैलाएं

– जैसे नारे लगाते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की।

रैली के मार्ग में संचालकों ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वच्छता का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किए।

पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बना, बल्कि समाज को स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सोचने और जागरूक होने के लिए प्रेरित भी किया।

Scroll to Top