प्रथम क्रिएटिविटी क्लब अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन)
25 अक्टूबर 2024 को जे.एम.सी. में प्रथम क्रिएटिविटी क्लब का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया। इसमें 10 वालिंटियर के साथ जेएमसी टीम के सदस्य शामिल हुए और प्रथम संस्था से तलत अंजुम और पुष्पांजलि सिन्हा द्वारा इस ओरिएंटशन को चलाया गया। यह ओरिएंटेशन ऑनलाइन आयोजित किया गया था। प्रथम क्रिएटिविटी क्लब की गतिविधियों को सुचारू तरीके से चलाने के लिए इसे आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने बहुत ही सरल तरीके से क्रिएटिविटी क्लब क्या है और इसकी गतिविधियों को करना, पोर्टल पर अपलोड करना आदि के बारे में समझाया।
इस ओरिएंटेशन के वातावरण को इस तरह बनाया गया जिसमें सभी खुलकर बातचीत कर सकें।
एक प्रस्तुती द्वारा पूरे क्लब की गतिविधियों को समझाया गया। जिसमें अपने समुदाय के बच्चों के साथ वाॅलिंटियर को चार-सी (क्रिएटिविटी, काॅलेबोरेशन, क्रिटिकल थिंकिंग और कम्युनिकेशन) को लेकर काम करना है। इस क्लब का उद्देश्य समुदाय के बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने, उनका आत्मविश्वास को मजबूत करने, संचार किस तरीके से करना है। एक महीने में तीन गतिविधियों को बच्चों को करना है जिसमें 10-14 वर्ष के बच्चे होंगे। वाॅलिंटियर इन बच्चों के साथ 3-5 का एक समूह बनाएगा, प्रत्येक वाॅलिंटियर द्वारा एक समूह का नेतृत्व किया जाएगा और बच्चों की इच्छानुसार तीन गतिविधियों में से एक गतिविधि एक समूह चुनेगा और उसपर काम करेगा।
इस महीने की गतिविधि जिसमें प्लास्टिक बोतल से गमला बनाना, जादुई फोटोग्राफी और जुगाड़ू तापमापी थे। वाॅलिंटियर द्वारा इस क्लब में होने वाली गतिविधि को व्हाट्सअप के माध्यम से प्रथम के पोर्टल पर साझा किया जाएगा। हरएक वाॅलिंटियर को प्रथम के मेम्बरशिप पोर्टल से अपनी मेंबर आई डी प्राप्त होगी। जिसके माध्यम से वालिंटियर गतिविधियों को अपलोड करेंगे। इन सभी जानकारियों को एक-एक करके बहुत ही विस्तारित तरीके से बताया गया।