फायर ड्रिल का आयोजन
दिनांक 24 जुलाई 2025 को जयशंकर मेमोरियल सेंटर में रेमिडियल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए एक फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में लगभग 30 विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस फायर ड्रिल के संचालन हेतु डी-एस- सेफ्टी सिस्टम्स से अनुभवी प्रशिक्षक श्री राकेश जी आमंत्रित किए गए। उन्होंने छात्रों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय और प्राथमिक सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
फायर ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को यह अभ्यास कराया गया कि किसी भी आपदा के समय कैसे घबराए बिना निकास द्वारों का उपयोग करना चाहिए और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, छात्रों को आग बुझाने वाले यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रयोग की विधि भी बताई गई और उन्हें स्वयं प्रयोग करने का अवसर दिया गया।
यह प्रशिक्षण अत्यंत प्रभावी और शिक्षाप्रद रहा। विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ भाग लिया तथा आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखने का अवसर प्राप्त किया।


