कान, नाक एवं गले की जांच

9 जून 2025 को जयशंकर मेमोरियल सेंटर (जे.एम.सी.) और अनंता ईएनटी केयर के सहयोग से जे.एम.सी. में कान, नाक एवं गले की जांच का आयोजन किया गया।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गीता कथुरिया जी ने मदनपुर खादर गांव के 22 बच्चों की निशुल्क जांच की।

जांच के दौरान विशेष रूप से बच्चों के कान, नाक एवं गले से संबंधित समस्याओं का परीक्षण किया गया। इनमें से अधिकांश बच्चों को कान से जुड़ी समस्या थी।

जांच के दौरान पाई गई समस्याओं को लेकर डॉ. गीता कथुरिया ने उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार के लिए आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया, जैसे – “कान में पानी जाने से बचाव, किसी भी चीज को कान में डालकर सफाई करने से बचना आदि।”

अनंता ईएनटी केयर की टीम, उपस्थित बच्चे एवं अभिभावकों तथा जयशंकर मेमोरियल सेंटर की टीम के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जे.एम.सी. तह-ए-दिल से अनंता ईएनटी टीम का आभारी है।

Scroll to Top