दीयो की रोशनी से जगमगा उठा जेएमसी का आंगन

जयशंकर मेमोरियल सेंटर में 18 अक्टूबर 2025 को विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर के लिए विद्यार्थियों ने दो दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। दीपावली की पूर्व संध्या पर छात्रों ने चित्रकला की, दीयों को रंग-बिरंगे रंगों से सजाया, और सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाकर जेएमसी के आंगन को अत्यंत आकर्षक बना दिया।

फूलों से बनी मालाओं और तोरण से दरवाजों और दीवारों को सजाया गया। विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से भी कई सजावटी सामान तैयार किए, बच्चों ने दीए जलाए, अपनी पसंदीदा धुनों पर नृत्य किया और अपनी खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटी। जिससे पूरा वातावरण आनंद और उत्साह से भर गया। दीपावली की चमक से पूरा जेएमसी जगमगा उठा।

Happy Diwali!

Scroll to Top