जयशंकर मेमोरियल सेंटर में दिनांक 31 मार्च 2026 को लाइब्रेरी एवं रेमेडियल कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। इस पिकनिक में लगभग 120 विद्यार्थियों के साथ हमारे वाॅलिंटियर्स ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी लोधी गार्डन, इंडिया गेट तथा चिल्ड्रन पार्क गए, वहां जी भरकर मस्ती की, खेल खेले, सबने मिल-बाटंकर लंच का आनंद लिया।