8 अगस्त 2025 को जयशंकर मेमोरियल सेंटर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा चैथी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने पढ़ाई के बाद मिलकर राखियां बर्नाइं। बड़े विद्यार्थियों ने छोटे बच्चों की सहायता की और सभी ने आपसी सहयोग से बहुत ही सुंदर-सुंदर राखियां तैयार कीं।
राखियां बनाने में विद्यार्थियों ने ग्लेस पेपर, ग्लिटर शीट, ग्लिटर, रंगीन रिबन, मोती, सितारे आदि सामग्री का उपयोग किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ रचनात्मकता दिखाई और पारंपरिक राखियों को एक नए रूप में प्रस्तुत किया।
राखियां बनाने की यह प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए न केवल मजे़दार रही, बल्कि एक सीखने का अवसर भी बनी। सभी को अपनी बनाई हुई राखियां देखकर बहुत अच्छा लगा। विद्यार्थियों की मेहनत और कला को देखकर सभी बहुत खुश हुए।